'पूर्व मिस इंडिया दिल्ली' मानसी सहगल आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (13:03 IST)
नई दिल्ली। मिस इंडिया दिल्ली-2019 की विजेता मानसी सहगल आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। उन्‍होंने पार्टी के नेता राघव चड्ढा की उपस्थिति में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। मानसी ने कहा, मैं समाज के लिए बहुत कम उम्र से कुछ अच्छा करना चाहती थी। किसी भी राष्ट्र की समृद्धि के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा दो मुख्य आधार हैं और मैंने पिछले कुछ वर्षों में मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में इन क्षेत्रों में जबरदस्त बदलाव देखा है।

खबरों के मुताबिक, मिस इंडिया दिल्ली 2019 मानसी सहगल आज AAP विधायक राघव चड्ढा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। मानसी ने कहा, मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शासन और विधायक राघव चड्ढा की मेहनत से प्रेरित होकर मैंने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया और मुझे लगता है कि स्वच्छ राजनीति के माध्यम से हम दुनिया में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
<

Delhi: Miss India Delhi 2019 Mansi Sehgal joins Aam Aadmi Party (AAP) in the presence of party leader Raghav Chadha. pic.twitter.com/3zmI0brf4i

— ANI (@ANI) March 1, 2021 >
मानसी सहगल के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताते हुए विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल युवाओं में राजनीति से जुड़ने और लोगों की सेवा करने का विश्वास जगाते हैं। AAP परिवार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। मैं मानसी का AAP परिवार में स्वागत करता हूं।

कौन हैं मानसी सहगल : वे एक प्रशिक्षित इंजीनियर, टेडएक्स स्पीकर और एक उद्यमी हैं, जिनका अपना एक स्टार्टअप है। मानसी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वारका से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। मिस इंडिया दिल्ली प्रतियोगिता में दिए गए अपने परिचय में उन्होंने खुद को परोपकारी और अंग दान में गहरी रुचि के बारे में बताया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख