Hanuman Chalisa

3 दिन की देरी से दिल्ली पहुंचा मानसून

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2016 (15:14 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को दिल्ली पहुंच गया। इस बार मानसून 3 दिन की देरी से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा है। आमतौर पर यह 29 जून को दिल्ली पहुंचता है।
 
मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि पिछले 48 घंटे के दौरान दिल्ली समेत पूरे पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। 
 
मानसून के आगमन की पुष्टि करने के लिए यह जरूरी है कि अन्य मानकों के पूरा होने के साथ पिछले 48 घंटे के दौरान इलाके के आंकड़े एकत्र करने के लिए बने कम से कम 60 प्रतिशत केंद्रों पर अच्छी बारिश दर्ज की जाए।
 
पिछले 48 घंटे के दौरान (शनिवार सुबह 8.30 बजे तक) दिल्ली के सफदरजंग केंद्र पर 36.6 मिलीमीटर, आयानगर में 38.9 मिमी, पालम में 19.8 मिमी तथा यमुना के हरित क्षेत्र में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
 
डॉ. राठौड़ ने बताया कि अगले 2 दिनों तक मानसून के तेजी से आगे बढ़ने का अनुमान है तथा जल्द ही इसके पूरे देश में सक्रिय हो जाने के आसार हैं।
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के रास्ते देश में दाखिल होता है। इस साल केरल में मानसून ने 1 सप्ताह की देरी से 8 जून को दस्तक दे थी। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख