Hanuman Chalisa

राजस्‍थान में बारिश का दौर जारी, सक्रिय रहेगा मानसून

Webdunia
मंगलवार, 1 अगस्त 2023 (14:54 IST)
rajasthan rain : राजस्‍थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है और राज्य के पूर्वी हिस्सों में बीते चौबीस घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में पश्चिमी राजस्‍थान में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश का अनुमान है।
 
मौसम केंद्र के अनुसार, झाड़ोल (उदयपुर) में बीते 24 घंटे में 9 सेंटीमीटर, सिकराय (दौसा) में 5 सेंटीमीटर, कोटड़ा (उदयपुर) में 5 सेंटीमीटर, नीमकाथाना (सीकर) में 4 सेंटीमीटर, छतरगढ़ (बीकानेर) में 4 सेंटीमीटर, सैपऊ (धौलपुर) में 3 सेंटीमीटर, बस्सी (जयपुर) में 3 सेंटीमीटर, पावटा (जयपुर) में 3 सेंटीमीटर, रेवदर (सिरोही) में 3 सेंटीमीटर और गिर्वा (उदयपुर) में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को बांग्लादेश तट के पास उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक बेहद गहरा दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जिसके अगले चौबीस घंटे में पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ने का अनुमान है।
 
मौसम केंद्र के अनुसार, इस तंत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के फिर से सक्रिय होने और 2 अगस्त को भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
 
केंद्र के मुताबिक, पूर्वी राजस्‍थान में तीन-चार अगस्त को बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की जाएगी। उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में पांच अगस्त को भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
 
उसने बताया कि पश्चिमी राजस्‍थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में केवल छिटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, पांच अगस्त को कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख