Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनीपत में 4 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर बचाई जान

हमें फॉलो करें सोनीपत में 4 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर बचाई जान
, शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (20:07 IST)
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में एक के बाद एक 4 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। इस बीच कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान 4 मजदूर घायल हो गए। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

खबरों के अनुसार, सोनीपत में गुरुवार की रात सबसे पहले एक फैक्‍टरी में आग लगी। उसके बाद उसने अन्‍य 3 और फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे फैक्ट्रियों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने के दौरान कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान 4 मजदूर घायल हुए हैं। इन फैक्ट्रियों में रात के वक्‍त कितने लोग थे, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नए साल में ATM से 5 से ज्यादा निकासी पर लगेगा ज्यादा शुल्क