मेरठ में पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, एक मजदूर की मौत, कई कर्मचारियों ने इस तरह बचाई जान...

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (21:48 IST)
मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है, जबकि फैक्टरी के अन्य कर्मचारी दीवार कूदकर बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

खबरों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर रोहटा थाना क्षेत्र में अचानक पटाखा फैक्टरी में आग लग गई, दूर तक पटाखों की आवाज और धुआं दिखाई देने लगा। स्थानीय लोग घबराकर भागने लगे।

पटाखों के धमाके की आवाज इतनी भीषण थी कि उसकी गूंज आसपास के गांव तक गूंज सुनाई दी। घटना के समय फैक्टरी में बाहर से ताला लगा हुआ था और अंदर पटाखे बनाए जा रहे थे। घटना के समय फैक्टरी में लगभग 20 लोग काम कर रहे थे, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं।

सूचना पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अन्य कर्मचारियों ने फैक्टरी की दीवार कूदकर अपनी जान बचाई। रोहटा थाना क्षेत्र में अजय मोहन गुप्ता ने पटाखे रखने का बाहरी क्षेत्र में गोदाम बना रखा था।
यहां गोदाम की आड़ में अजय मोहन गुप्ता द्वारा पटाखा बनाने का काम संचालित हो रहा था। प्रश्न उठता है यदि फैक्टरी में कोई अवैध काम नहीं हो रहा था तो बाहर ताला क्यों लगा हुआ था?

एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक फैक्टरी संचालक के पास possession और sale का लाइसेंस है। लाइसेंस के मुताबिक फैक्टरी स्वामी पटाखों को रखकर बेच सकता है, लेकिन वहां पर पटाखे बनाए जा रहे थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह के समर्थन में आईं विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- कई बार जुबान फिसल जाने से भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं

Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार

तुर्की के सेब क्यों खटक रहे हैं भारत की आंखों में, क्या है भारतीय सेब और टर्की के सेब में अंतर

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

अगला लेख