Dharma Sangrah

नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे 62.71 लाख श्रद्धालु

Webdunia
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (20:42 IST)
जम्मू। इस वर्ष 62.71 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। इनमें से 3,64,643 श्रद्धालुओं ने नवरात्र में देवी के दर्शन किए। यह आंकड़ा पिछले कुछ वर्षों में सर्वाधिक है, अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद से 15 लाख से अधिक श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। वैष्णो देवी तीर्थ स्थल जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित है।
 
अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने के बाद जम्मू संभाग में लगी पाबंदियों में एक सप्ताह के भीतर ढील दे दी गई थी लेकिन कश्मीर में अब भी जनजीवन सामान्य नहीं हो सका है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की स्थापना 1986 में की गई थी, तब से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।
 
सन 2012 में यह संख्या 1 करोड़ तक पहुंच गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जनवरी में श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख से अधिक पहुंच गई थी, जो फरवरी में गिरकर 2.69 लाख रह गई थी।
 
पुलवामा हमले और उसके बाद के घटनाक्रम के कारण मार्च में केवल 4.62 लाख श्रद्धालुओं ने ही तीर्थ के दर्शन किए। सोमवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गृह विभाग द्वारा जारी परामर्श 10 अक्टूबर से वापस लेने का निर्देश दिया है। वैष्णो देवी गुफा के प्रवेश स्थान पर हाल ही में स्वर्ण द्वार बनाया गया है, जिस पर देवी दुर्गा की 9 छवियां अंकित हैं।
 
इसके अलावा हाल ही में शुरू की गई 'वन्दे भारत ट्रेन' भी इस वर्ष नवरात्र के आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से कटरा तक चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन को श्रद्धालुओं के लिए नवरात्र का तोहफा बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए जम्मू कश्मीर के विकास के लिए बड़ा उपहार कहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख