Hanuman Chalisa

भाजपा पूंजीपतियों के इशारे पर चलने वाली पार्टी : मायावती

Webdunia
रविवार, 20 अगस्त 2017 (19:11 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को राजनीतिक चंदे को लेकर एक संगठन द्वारा जारी कथित आंकड़ों के आधार पर घेरते हुए रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा पूंजीपतियों के इशारे पर चलने वाली पार्टी है।
 
मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा कि एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने जो ताजा आंकड़े सार्वजनिक किए हैं, उनके मुताबिक भाजपा ने वर्ष 2012-13 से वर्ष 2015-16 के बीच अपने हिसाब-किताब वाले कुल चंदे का 92 प्रतिशत अर्थात लगभग 708 करोड़ रुपया पूंजीपतियों से लिया है। अन्य स्रोतों से कितना अकूत धन लिया गया होगा, इसका अंदाजा भाजपा के शाही चुनावी खर्चों से आसानी से लगाया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि इसी से साबित हो जाता है कि भाजपा बड़े-बड़े पूंजीपतियों की और उन्हीं के धनबल से एवं उनके इशारे पर ही चलने वाली पार्टी है। इससे पता चलता है कि भाजपा की सरकारें एक के बाद एक जनविरोधी, किसानविरोधी तथा धन्ना सेठों के समर्थन में फैसले क्यों लेती जा रही है?
 
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि जबसे भाजपा का प्रभाव देश की राजनीति में बढ़ा है तबसे बड़े-बड़े पूंजीपतियों ने भाजपा को हर प्रकार से सहयोग तथा अधिक से अधिक चंदा देकर भारतीय राजनीति तथा सरकार में अपना बेजा हस्तक्षेप काफी बढ़ाया है। इसी कारण चुनाव काफी हद तक साम, दाम, दंड, भेद इत्यादि हथकंडों का खेल बनकर रह गया है। देश के लोकतंत्र को विकृत करने वाली इस बुराई से चुनाव आयोग सबसे ज्यादा चिंतित लगता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

अगला लेख