Biodata Maker

गायों की मौत पर मायावती ने भाजपा और संघ पर साधा निशाना

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2017 (15:43 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारी अनुदान प्राप्त गौशालाओं में गायों की मौत के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को घेरा।
 
मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार के गुड गवर्नेंस (सुशासन) में इंसानी जान की कोई कीमत नहीं रह गई है। लेकिन जिस प्रकार भारी भ्रष्टाचार के कारण गायों को भूख-प्यास के कारण तड़प-तड़पकर मरने को छोड़ दिया जा रहा है, संघ और अन्य लोग सरकार से उसका हिसाब क्यों नहीं मांग रहे? उन्होंने कहा कि पहले राजस्थान में और अब दूसरे भाजपा शासित राज्य छत्तीसगढ़ से सरकारी मदद वाली गौशालाओं में गायों की मौत की खबर आई है।
 
बसपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संघ और भाजपा के अतिचारी लोग गोहत्या के नाम पर खासकर दलितों तथा मुस्लिम समाज के लोगों पर सरकार के संरक्षण में जुल्म-ज्यादती, क्रूरता, मारपीट तथा उनकी हत्या तक करने को धर्म की सेवा समझते हैं, वहीं भाजपा शासित राज्यों में गौमाताओं पर हो रही क्रूरता पर सरकारों से जवाब क्यों नहीं मांग रहे हैं?
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभी हाल में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की जिस बैठक की अध्यक्षता की है उसमें देशहित के ज्वलंत मुद्दों के साथ-साथ गौसेवा के इस खास मुद्दे पर चर्चा नहीं करना दु:खद तथा निंदनीय है।
 
मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित एक सरकारी अनुदान प्राप्त गौशाला में हाल में 100 से ज्यादा गायों की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। इसके अलावा पिछले महीने राजस्थान के जालौर जिले की विभिन्न गौशालाओं में भी बारिश के कारण संख्या में गायों की मौत हो गई थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

जैश सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर अनवर की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

समझौता नहीं किया तो खार्ग द्वीप और तेल ठिकानों पर हमला, ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, US-इजराइल की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव

कुपवाड़ा में सेना यूनिट के अंदर फायरिंग, 3 जवान घायल, जांच में जुटी सेना

Rule Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे ये 10 नियम जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी पर डालेंगे असर, जानना है जरूरी

Naxal Free India : लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

अगला लेख