मायावती बोलीं, प्रवासी श्रमिकों की रोजी-रोटी की समस्या का समाधान करना सरकार का पहला कर्तव्य

Webdunia
शुक्रवार, 29 मई 2020 (09:49 IST)
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरप्रदेश और बिहार में घर वापसी कर रहे लाखों प्रवासी श्रमिकों की रोजी-रोटी की समस्या का समाधान करना केंद्र और राज्य सरकारों का पहला कर्तव्य है। मायावती ने ट्वीट किया कि खासकर यूपी व बिहार में घर वापसी कर रहे इन बेसहारा लाखों प्रवासी श्रमिकों की रोजी-रोटी की मूलभूत समस्या का समाधान करना केंद्र व राज्य सरकारों का अब पहला कर्तव्य बनता है।
ALSO READ: मायावती ने राजस्थान सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- बसों का बिल भेजना सरकार की अमानवीयता
उन्होंने कहा कि इन्हें इनके घर के आसपास स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना ही सरकार की नीयत, नीति व निष्ठा की असली परीक्षा है। मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि केंद्र ने देर से ही सही 20 लाख करोड़ रुपए का जो आर्थिक पैकेज घोषित किया है, उसके भी जनहित में उचित उपयोग की परीक्षा वास्तव में अब यहां होनी है।
 
उन्होंने कहा कि आम जनता अपनी इस अभूतपूर्व दुर्दशा व बदहाली के लिए सरकारों की उपेक्षा व तिरस्कार को आगे शायद ही भुला पाए। उन्हें जीने के लिए न्याय चाहिए। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि देश में पिछले 66 दिनो से लॉकडाउन होने के कारण हर प्रकार की उपेक्षा एवं तिरस्कार से पीड़ित जैसे-तैसे घर लौटने वाले लाखों प्रवासी श्रमिकों के लिए अंतत: न्यायालय को कहना पड़ा कि रेल और बस से उन्हें मुफ्त घर भेजने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की है। बसपा की इस मांग की सरकार अनदेखी करती रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

Badrinath : बद्रीनाथ-केदारनाथ में तपती गर्मी से बेहाल श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत

AC Blast: प्रचंड गर्मी से फट रहे AC, नोएडा में कई फ्लैट में लगी आग

Stock Market : बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट, सेंसेक्स 617 अंक टूटा, 4 दिनों में निवेशकों का 5 लाख करोड़ का नुकसान

धरती क्‍यों बनी आग की भट्टी, दुनिया में 50 करोड़ लोग होंगे प्रभावित, हर साल 4.5% गिरेगी भारत की GDP

PM मोदी तमिलनाडु पहुंचे, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगाएंगे 45 घंटे का ध्यान

अगला लेख