Indore में अनोखे अंदाज में ट्रैफिक रूल्स बता रही कॉलेज छात्रा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (14:11 IST)
इंदौर। एक छात्रा लोगों को अपने अलग ही और अनोखे अंदाज में ट्रैफिक नियम का पालन करने के लिए आग्रह रही है। छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह इस छात्रा को सलाम कर उसकी सराहना कर रहा है।
 
इस छात्रा का नाम शुभी जैन। शुभी जैन कई दिनों से इंदौर के एक चौराहे पर सीटबेल्ट बांधने और हेलमेट लगाने के लिए लोगों को अपने अनोखे अंदाज से आकर्षित कर रही है। लोग भी उसकी बात मानने लगे हैं। छात्रा का यह अंदाज लोगों को पसंद भी आ रहा है। 
 
23 साल की शुभी जैन पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज की छात्रा हैं। वे इंदौर में ट्रैफिक सुधार के लिए इंटर्नशिप पर आई हैं। रेड सिग्नल पर वाहन चालकों के रुकते ही वह उनके पास पहुंच जाती हैं। 
 
शुभी बड़े प्यार से बड़े ही प्यार से लोगों को यातायात नियम बताती हैं। टू-व्हीलर पर हेलमेट पहनकर चलने वालों को सैल्यूट करती हैं, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ होता है, उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हैं। कार चालकों से भी सीट बेल्ट लगाने का आग्रह करती हैं।
गौरतलब है कि उनके स्टाइल को देखकर इंदौरवासी उन्हें लेडी सिंघम भी कहने लगे हैं। सोशल मीडिया पर शुभी जैन का वीडियो वायरल होने के बाद एडीजी वरुण कपूर ने उन्हें सम्मानित किया।

शुभी ने बताया कि वह यातायात जागरूकता अभियान से जुड़कर न सिर्फ लोगों को जागरूक कर रहीं हैं, बल्कि अपने साथी व परिवार के लोगों को भी इसी तरह ट्रैफिक रूल्स का पालन करने के लिए जागरूक करती हैं।
 
गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस जवान रणजीत सिंह अपने अनोखे अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए देश में मशहूर हैं। इंदौर के लोग उन्हें सिंघम कहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, 1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

अगला लेख