Hanuman Chalisa

मेधा पाटकर पर 10 हजार का जुर्माना, अदालत ने दी यह चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (10:07 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने मेधा पाटकर और केवीआईसी अध्यक्ष वीके सक्सेना की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे की सुनवाई के दौरान बार-बार अनुपस्थित रहने पर नर्मदा बचाओ आंदोलन कार्यकर्ता मेधा पाटकर पर 10,000 रुपए का गुरुवार को जुर्माना लगाया।
 
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विक्रांत वैद्य ने पाटकर को और एक अवसर देते हुए उन्हें चेतावनी दी कि यदि वे पेश होने में असफल रहती हैं तो सक्सेना के खिलाफ उनकी शिकायत रद्द कर दी जाएगी।
 
अदालत ने 26 जून को पाटकर को चेतावनी दी थी कि भविष्य में सचेत रहें और पेशी की तारीख पर नहीं आने के कारण 29 मई को उनके खिलाफ जारी गैरजमानती वारंट को रद्द कर दिया था।

अदालत ने जनवरी 2015 में भी अदालत के समक्ष पेश नहीं होने पर मेधा पाटकर पर 3,000 रुपए का जुर्माना लगाया था। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख