महबूबा ने की संघर्षविराम उल्लंघन के लिए पाकिस्तान की आलोचना

Webdunia
शुक्रवार, 18 मई 2018 (18:27 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू क्षेत्र के अरनिया सेक्टर में संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर शुक्रवार को पाकिस्तान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने रमजान के पाक महीने की भी कद्र नहीं की।
 
 
महबूबा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि जम्मू में सीमा पर लगातार गोलीबारी दुख और चिंता का विषय है। हमारे देश ने आगे बढ़कर रमजान के दौरान अभियान नहीं चलाने की घोषणा कर शांति की पहल की लेकिन दुखद है कि पाकिस्तान ने इस पाक महीने की भी कद्र नहीं की।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को भी परस्पर तौर पर केंद्र की तरह शांति की पहल करनी होगी। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की। जम्मू में गांवों और सीमा चौकियों पर शुक्रवार तड़के पाकिस्तानी रेंजर की ओर से की गई भारी गोलाबारी में 4 नागरिकों की मौत हो गई जबकि बीएसएफ का 1 जवान शहीद हो गया। इसके अलावा 12 अन्य जख्मी हो गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख