suvichar

बड़ी खबर! गुजरात होगा मीटरगेज रेल मुक्त

Webdunia
रविवार, 11 जून 2017 (11:33 IST)
नई दिल्ली। गुजरात में 3 माह के भीतर रेलवे के आमान परिवर्तन की योजना बनकर तैयार हो जाएगी। उसके बाद शीघ्र ही राज्य में सभी मीटरगेज लाइनों को ब्रॉडगेज लाइनों में बदलने का काम आरंभ हो जाएगा। 
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अक्टूबर के पहले करीब 725 किलोमीटर के 16 मीटरगेज रेलखंडों को ब्रॉडगेज में बदलने की विस्तृत कार्ययोजना बनाने का काम पूरा हो जाएगा। इस पर कुल 5,295 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। गुजरात के इन 16 रेलखंडों को ब्रॉडगेज में बदलने के बाद पश्चिम रेलवे में मीटरगेज लाइनें लगभग समाप्त हो जाएंगी। 
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार ये लाइनें अहमदाबाद, भावनगर एवं वडोदरा मंडलों के अंतर्गत आती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में कुल 5,108 किलोमीटर रेल लाइन हैं जिनमें से अभी करीब 725 किलोमीटर लाइन मीटरगेज हैं। 
 
इन लाइनों के आमान परिवर्तन को इस वर्ष के बजट में मंजूरी दी गई है। सूत्रों के अनुसार अनेक स्थानों पर मीटरगेज लाइन होने के कारण पर्याप्त रेल यातायात नहीं है और बहुत-सी लाइनों पर रोलिंग स्टॉक (कोच एवं इंजन) की कमी के कारण यातायात एकदम बंद है और रेलमार्ग अतिक्रमण का शिकार हो गया है। 
 
सूत्रों ने बताया कि सौराष्ट्र एवं काठियावाड़ क्षेत्र में लोगों को क्षेत्रीय परिवहन के साधन के रूप में रेलवे का पर्याप्त लाभ नहीं मिला है। ब्रॉडगेज लाइन बनने से मालवहन और यात्री परिवहन दोनों में बढ़ोतरी होगी। 
 
चूंकि सरकार मीटरगेज लाइनों को बंद करने का निर्णय ले चुकी है इसलिए इस गेज के इंजन एवं कोच बनाना भी बंद कर चुकी है। जैसे-जैसे पुराने मीटरगेज कोच एवं इंजन खराब होते जा रहे हैं, उन्हें चलन से बाहर किया जा रहा है। इस कारण से कुछ मीटरगेज रेलमार्ग सूने पड़े हैं और उन पर रेल यातायात बंद है। ऐसे मार्गों पर अतिक्रमण भी हो चुका है। 
 
सूत्रों का कहना है कि बोटाड से साबरमती-कालोल कोडियार के बीच मीटरगेज लाइन के ब्रॉडगेज बनने से भावनगर और अहमदाबाद के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी और लोगों को महंगी बसों की जगह ट्रेन से सस्ती यात्रा करने का अवसर मिलेगा। 
 
सूत्रों के अनुसार समूचे गुजरात में ब्रॉडगेज रेलवे लाइन बनने से बंदरगाहों को रेल लिंक से जोड़ने वाली सागरमाला परियोजना को भी पंख लगेंगे। इसका परिणाम होगा कि पश्चिम रेलवे की आमदनी बढ़ेगी। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कैसा है सोनिया गांधी का स्वास्थ्य, हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने क्या कहा?

तेल संकट से दुनिया में हाहाकार: फिलीपींस में इमरजेंसी, पाकिस्तान-श्रीलंका बेहाल

रामनवमी पर उत्तर प्रदेश में 2 दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा फैसला

गुजरात सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गांधीनगर, जामनगर और सुरेंद्रनगर को मिले नए कलेक्टर

ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता है समझौता, लेकिन डर रहा; अमेरिका जीत के करीब

अगला लेख