बेंगलुरु में बच्ची से बलात्कार, प्रवासी मजदूर गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (14:46 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर को एक बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के माता-पिता और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग की जिससे यहां थाने में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

ALSO READ: लॉकडाउन था फिर भी रोजाना 80 हत्याएं और 77 बलात्कार के मामले, राजस्थान और यूपी में सबसे अधिक मामले, NCRB के आंकड़े
 
पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाला 23 वर्षीय मजदूर सौरभ मिस्त्री बच्ची को अपने मोबाइल पर वीडियो दिखाने के बहाने से रविवार को अपने साथ ले गया और कथित रूप से बच्ची के साथ बलात्कार किया। बच्ची रोते हुए घर लौटी और उसने आरोपी के बारे में अपने माता-पिता को बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ: नोएडा : बहू से बलात्कार का आरोपी ससुर गिरफ्तार
 
तबतक बच्ची के माता-पिता ने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दे दी और वे सब संजय नगर थाने पर जमा हो गए और पुलिस से मांग करने लगे कि आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए। पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे पीड़िता के साथ इंसाफ सुनिश्चित करेंगे और आरोपी को सज़ा दिलवाएंगे। इसके बाद लोग वहां से चले गए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

अगला लेख