Hanuman Chalisa

पिता की कार चला रहे नाबालिग ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Webdunia
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (10:40 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमोत्तर दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में अपने पिता की कार चला रहे 16 वर्षीय एक लड़के ने 25 वर्षीय बावर्ची को कथित रूप से टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित की पहचान मनजीत उर्फ जॉनी के रूप में की गई है। हादसा मंगलवार को हुआ था और गंभीर रूप से घायल मनजीत की गुरुवार को मौत हो गई।
 
पुलिस ने कहा कि नाबालिग एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है और वह अपने पिता की कार से घूमने निकला था। उन्होंने बताया कि नाबालिग पर तेज गति से वाहन चलाने का आरोप है। जब मनजीत सेक्टर 11 के ट्रैफिक सिग्नल के पास सड़क पार कर रहा था तभी कार ने उसे टक्कर मार दी।
 
पीड़ित को बीएसए अस्पताल ले जाया गया और हालात और खराब होने पर उसे महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पीड़ित एक स्थानीय भोजनालय में बावर्ची का काम करता था। नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पिता के खिलाफ भी नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति देने के आरोप में मोटर वाहन कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

ऋषिकेश में रेल हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी ट्रेन, दीवार से टकराए डिब्बे

PM मोदी को घेरने की कोशिश पड़ी भारी! नॉर्वे के मंच पर भारत के इस कड़क जवाब ने विदेशी मीडिया को किया खामोश

इंदौर में कितने बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए एमपी के शहरों की रेट लिस्ट

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

अगला लेख