Hanuman Chalisa

जंजीरों में बंधे नाबालिग की तस्वीर हुई वायरल

Webdunia
सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (22:04 IST)
जम्मू। मदरसा में जंजीरों में बंधे एक नाबालिग लड़के की तस्वीर यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसके बाद पुलिस ने किशोर कानून के तहत बच्चे के अभिभावकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना के बाद शहर के भटिंडी क्षेत्र में मदरसा में मीडियाकर्मियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, जंजीरों में बंधे लड़के की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हमारे संज्ञान में आई है। जांच के दौरान पता चला कि बच्चे को जंजीरों से इसलिए बांध दिया गया कि वह मदरसा से भाग नहीं पाए। अभिभावकों पर किशोर कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
लड़के के अभिभावकों ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को इसलिए जंजीरों से बांध दिया क्योंकि वह घर और मदरसा के बीच भागते रहता था।
 
पुलिस ने बताया कि मदरसा के पास किसी ने लड़के की तस्वीर ले ली और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

अगला लेख