Hanuman Chalisa

लड़कियों के कपड़े उतरवाकर जांच से इंकार

Webdunia
सोमवार, 5 मार्च 2018 (10:55 IST)
पुणे। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रविवार को इस बात से इंकार किया कि कक्षा 12वीं की परीक्षा में बैठने वाली 2 नाबालिग छात्राओं की स्कूल में 2 महिला सुरक्षा गार्ड ने नकल रोकने के लिए कपड़े उतरवाकर जांच की।
 
 
कथित घटना 21 से 28 फरवरी के बीच हुई परीक्षा के दौरान महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के गुरुकुल स्कूल में हुई जिसको लेकर अभिभावकों में काफी नाराजगी है।
 
घटना के बाद पुलिस ने दोनों सुरक्षा गार्डों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच का उल्लेख करते हुए बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि महिला गार्ड ने लड़कियों की कपड़े उतरवाकर जांच नहीं की।
 
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पुणे डिवीजन के सचिव बीके दहिफाले ने कहा कि हमने महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पुणे डिवीजन के अधिकारियों की 2 सदस्यीय एक टीम गठित की है। टीम ने स्कूल का दौरा किया और केंद्र प्रमुख, स्कूल प्रबंधन और महिला कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख