अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Webdunia
गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (23:03 IST)
मुबई। बंबई उच्च न्यायालय ने बलात्कार और ठगी की एक शिकायत के सिलसिले में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और उनके पुत्र को गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया। यह शिकायत दिल्ली की एक महिला ने दायर की है।


दिल्ली की एक अदालत ने इसी सप्ताह कहा था कि मिथुन की पत्नी योगिता बाली और उनके पुत्र महाअक्षय उर्फ मिमोह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त आधार है।

दिल्ली की अदालत के आदेश के बाद महाअक्षय और उनकी मां ने बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने अदालत से गिरफ्तारी पूर्व जमानत या राष्ट्रीय राजधानी में संबंधित अदालत से संपर्क करने तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत का अनुरोध किया था।

न्यायमूर्ति अजय गडकरी ने उनकी याचिका खारिज कर दी और अंतरिम राहत प्रदान करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए दोनों दिल्ली में संबंधित अदालत से संपर्क कर सकते हैं। शिकायतकर्ता ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि महाअक्षय ने उसके साथ ठगी की और शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक शारीरिक संपर्क बनाने के बाद दुष्कर्म किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

BRICS सम्मेलन में मोदी का वैश्विक सहयोग एवं बहुध्रुवीय विश्व में अहम भूमिका निभाने का आह्वान

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से 80 से अधिक लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, थुनांग का इकलौता बैंक तबाह, लोग मलबे में ढूंढ रहे अपने लॉकर

Share bazaar: अमेरिका भारत व्यापार समझौते की चिंताओं के बीच बाजार में रहा उतार चढ़ाव का रुख, Sensex 171 और Nifty 54 अंक गिरा

कभी भी हो सकता है थर्ड वर्ल्ड वॉर, नितिन गडकरी के बयान के बाद हड़कंप

अगला लेख