Hanuman Chalisa

मिजोरम में राहत शिविरों में रह रहे हैं 5,000 से अधिक बाढ़ पीड़ित

Webdunia
बुधवार, 17 जुलाई 2019 (18:19 IST)
आइजोल। मिजोरम में पिछले 7 दिन से हो रही भारी बारिश के चलते आई बाढ़ के बाद 5,000 से अधिक लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं और 4,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
राज्य आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ की वजह से 205 गांवों में 1,968 परिवार प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्य के सभी 8 जिलों में 1,523 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बारिशजनित घटनाओं में मिजोरम में अब तक 5 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया 66 राहत शिविरों में कम से कम 5,070 लोग रह रहे हैं और 4,322 लोगों को वहां से निकालने का काम जारी है।
 
उन्होंने बताया कि दक्षिण मिजोरम का लुंगलेई जिला सबसे अधिक प्रभावित है। अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त संपत्तियों के पुनर्निर्माण और प्रभावित लोगों को राहत मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार तैयारी कर रही है। (भाषा)

(सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को कहा गद्दार, भाजपा ने किया पलटवार

Melodi Moment: जब पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी', खिलखिला उठीं इटली की पीएम, वीडियो वायरल

Twisha Sharma Case: 'मर्डर नहीं, यह सुसाइड है' - भोपाल पुलिस कमिश्नर का बड़ा दावा; सास के ड्रग्स वाले आरोपों पर भी हुआ खुलासा

Weather Update : देश में भीषण गर्मी का कहर, बांदा से नौगांव तक पारा 47 पार, कब शुरू होगा नौतपा?

मेलोनी संग डिनर के बाद दुनिया के अजूबे 'कोलोसियम' पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

अगला लेख