बंदूक पकड़कर डांस करने वाले विधायक को भाजपा ने निकाला

Webdunia
शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (12:55 IST)
दोनों हाथों में बंदूकें पकड़कर डांस करने वाले भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को उनके विवादित वीडियो के बाद आखिरकार पार्टी ने उन्‍हें बाहर का रास्‍ता दिखा ही दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने प्रणव सिंह के आचरण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुवार को उन्‍हें बर्खास्तगी का नोटिस भी भेजा गया था। 
 
खबरों के मुताबिक, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को उनके एक विवादित वीडियो के बाद पार्टी से निष्‍कासित कर दिया गया है। इस वीडियो में वे एक पार्टी के दौरान शराब पीते व हथियार लहराते नजर आए थे। इतना ही नहीं वे इसमें उत्तराखंड को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहे थे। 
 
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने बताया कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को भाजपा से निष्कासित कर दिया है। बुधवार को केंद्रीय नेतृत्व को उनके निष्कासन की सिफारिश की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
 
अक्‍सर विवादों में रहने वाले विधायक प्रणव सिंह का पिछले महीने भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एक पत्रकार को धमकाते हुए दिखे थे। उनकी इन्हीं हरकतों का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व से उनके निष्कासन की सिफारिश की गई थी। प्रणव सिंह उन कांग्रेसी विधायकों में से थे, जिन्होंने 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत की थी और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख