होली को लेकर हैदराबाद में लगी पाबंदियां, विधायक राजा सिंह ने की कड़ी आलोचना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 मार्च 2025 (18:13 IST)
Holi ban case in Hyderabad : हैदराबाद पुलिस ने होली समारोह के सिलसिले में कुछ प्रतिबंध लगाए हैं, जिसके तहत समूहों में वाहनों की आवाजाही और अनिच्छुक व्यक्तियों पर रंग डालने पर रोक लगा दी गई है। इस पर बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक राजा सिंह ने नाराजगी जताई। पुलिस अधिसूचना की आलोचना करते हुए गोशामहल के विधायक सिंह ने इसे ‘तुगलकी फरमान’ करार दिया। विधायक ने कहा कि रेवंत रेड्डी निजाम की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार एक अलग तरह की अधिसूचना जारी कर सकती थी, जिसमें मुसलमानों से अपील की जाती कि वे होली के दौरान एक दिन के लिए घरों से बाहर न आकर हिंदू भाइयों के साथ सहयोग करें। 
 
पुलिस ने एक अधिसूचना में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर समूहों में दोपहिया और अन्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है ताकि शांति-व्यवस्था भंग न हो या जनता को असुविधा या खतरा न हो। अधिसूचना के अनुसार, अनिच्छुक व्यक्तियों, स्थानों और वाहनों पर रंग या रंगीन पानी फेंकना या सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अनिच्छुक लोगों को रंग लगाना एवं उनके लिए परेशानी खड़ी करना भी प्रतिबंधित है।
ALSO READ: BJP विधायक टी राजा की ईसाइयों से अपील, लव जिहाद के खिलाफ हिंदुओं के साथ आना चाहिए
यह सरकारी आदेश 13 मार्च शाम छह बजे से 15 मार्च सुबह छह बजे तक प्रभाव में रहेगा। पुलिस ने एक अलग अधिसूचना जारी कर 14 मार्च को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक शराब/ताड़ी की दुकानों और रेस्तरां से जुड़े बार (स्टार होटलों और पंजीकृत क्लबों के बार को छोड़कर) को बंद करने का निर्देश दिया। राजा सिंह ने दावा किया कि पुलिस ने कांग्रेस सरकार के निर्देश पर अधिसूचना जारी की है।
 
उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों से पूछना चाहता हूं। रमजान के 30 दिनों के दौरान लोग रात में कैसे मोटरसाइकलों पर और समूहों में घूमते हैं, क्या यह तेलंगाना के नौवें निजाम रेवंत रेड्डी और पुलिस अधिकारियों को दिखाई नहीं देता है? इन 30 दिनों के दौरान हैदराबाद में कितना उपद्रव होता है?
ALSO READ: यूपी में पहले होली, फिर नमाज, अलर्ट पर पुलिस
विधायक ने पूछा कि क्या उन्हें ऐसा करने वालों के खिलाफ ‘फरमान’ जारी करने का कोई विचार नहीं आया? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक विशेष समुदाय की ‘गुलाम ’है और वह हिंदू विरोधी है। सिंह ने कहा कि रेवंत रेड्डी ‘नौवें निजाम’ की भांति बर्ताव कर रहे हैं, क्योंकि उनके पूर्ववर्ती के चंद्रशेखर राव ‘आठवें निजाम’ थे।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि निजाम अपने शासनकाल में हिंदुओं को परेशान करते थे। विधायक ने कहा कि रेवंत रेड्डी निजाम की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार एक अलग तरह की अधिसूचना जारी कर सकती थी, जिसमें मुसलमानों से अपील की जाती कि वे होली के दौरान एक दिन के लिए घरों से बाहर न आकर हिंदू भाइयों के साथ सहयोग करें।
ALSO READ: क्‍या अब खत्म होंगे दिल्ली सरकार और LG के बीच विवाद, भाजपा सरकार वापस ले रही सभी कोर्ट केस
भाजपा विधायक ने कहा कि लेकिन सरकार ने प्रतिबंध लगाकर हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई करने का विकल्प चुना। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसी नीति बदलने का आह्वान किया।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

Ahmedabad Plane Crash : भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए विश्वास कुमार, विमान हादसे के दौरान बगल में बैठा था

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 IAS अधिकारियों का किया तबादला

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा कोई रियायत नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार : फारूक अब्दुल्ला

iran israel conflict : क्या ईरान-इजराइल युद्ध में होगी अमेरिका की डायरेक्ट एंट्री, डोनाल्ड ट्रंप रुकेंगे नहीं, खामेनेई झुकेंगे नहीं

Ahmedabad Plane Crash : डीएनए जांच से 208 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे 170 शव

अगला लेख