Hanuman Chalisa

लोकसभा चुनाव 'इस्लाम बनाम भगवान होगा' : विधायक सुरेन्द्र सिंह

Webdunia
शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (15:20 IST)
बलिया (उत्तरप्रदेश)। विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान में कहा है कि 2019 का लोकसभा चुनाव 'भारत बनाम पाकिस्तान' और 'इस्लाम बनाम भगवान' होने जा रहा है।
 
बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से पहली बार विधायक बने सुरेन्द्र सिंह ने शहीद पार्क में गुरुवार को आयोजित उपवास कार्यक्रम में कहा था कि लोकसभा चुनाव 2019 में भारत के पूज्य लोगों को यह निर्णय करना है कि इस्लाम जीतेगा या भगवान? मोदी का ईमान जीतेगा या बेईमान जीतेगा? उन्होंने कहा कि चुनाव में एक तरफ भारत की भक्ति लड़ेगी, तो दूसरी तरफ भारत को बांटने वाली विभक्ति लड़ेगी।
 
सिंह ने आगे कहा कि मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि इस बार भाजपा जीतेगी तो भारत की गलियों में ढोल-नगाड़े बजेंगे और अगर विपक्षियों की सरकार बनेगी तो पाकिस्तान में बाजा बजेगा। इसका मतलब है कि जब भाजपा हारेगी तो इस्लामपरस्त लोग खुश होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक ने उन्नाव के बहुचर्चित गैंगरेप कांड में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का खुले तौर पर बचाव करते हुए बोला था कि कोई 3 बच्चियों की मां से बलात्कार करता है क्या? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

गुजरात बोर्ड के छात्रों को जल्द मिलेंगी नए डिजाइन वाली मार्कशीट

भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदुओं को मिला पूजा का अधिकार

LIVE: धार भोजशाला एक मंदिर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का हिंदुओं के पक्ष में बड़ा फैसला

जिनपिंग की जिस बात पर अमेरिकी भड़के, ट्रंप बोले- 'भाई' ने एकदम सही कहा, लेकिन...

दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाहाकार, लेकिन भारत में वृद्धि सबसे कम; जानें अमित मालवीय के चौंकाने वाले आंकड़े

अगला लेख