Hanuman Chalisa

गोमांस ले जाने के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर ली जान

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (16:22 IST)
सारण। बिहार के सारण जिले में गोमांस ले जाने के संदेह में हिंसक भीड़ ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सीवान जिले के हसनपुर गांव निवासी नसीम कुरैशी (55) के रूप में हुई है।
 
पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को उस समय हुई, जब नसीम और उसका भतीजा फिरोज कुरैशी सारण जिले के जोगिया गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे।
 
सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने कहा कि दोनों को स्थानीय लोगों ने एक मस्जिद के पास रोका और इसके बाद उनके बीच बहस हुई। फिरोज भागने में सफल रहा, लेकिन भीड़ नसीम की कथित तौर पर लाठियों से पिटाई करने लगी।
 
बाद में भीड़ ने खुद नसीम को रसूलपुर गांव (सारण) में पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन लोगों-सुशील सिंह, रवि साहा और उज्ज्वल शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
 
इससे पहले, 25 जनवरी को नवादा जिले में सरस्वती पूजा के लिए पर्याप्त चंदा देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को भीड़ द्वारा कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

कौन था White House में फायरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

अगला लेख