मॉब लिंचिंग : वाहन चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या, 5 लोग गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 16 सितम्बर 2018 (10:57 IST)
इंफाल। देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले का है, जहां गाड़ियों की चोरी करने के संदेह में भीड़ ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का एक हवलदार भी शामिल है। हमले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
 
इंफाल पश्चिम जिले के पुलिस अधीक्षक जोगेश्वर हाओबिजाम ने कहा कि पीड़ित के दो सहयोगी घटनास्थल से भाग गए। भीड़ हत्या में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। संदिग्ध कार चोर पर हमले की घटना गुरुवार को थौरोइजाम अवांग लेइकई इलाके में हुई। आरोपी की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और उसने हालात पर नियंत्रण किया।
 
इस दौरान गुस्साई भीड़ ने एक कार में आग लगा दी। लोगों को संदेह था कि पीड़ित के सहयोगियों ने उस कार का इस्तेमाल किया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मॉब लिंचिंग में शामिल होने के संदेह में शुक्रवार को 5 लोगों को उनके घर से गिरफ्तार किया। इनमें से एक आईआरबी का हवलदार है, जो दोपहिया वाहन का मालिक है और पीड़ित ने उसके गैराज से कथित तौर पर उसे चुराने का प्रयास किया था।
 
5 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। स्थानीय अदालत ने शनिवार को 4 दिन के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की साइबर अपराध शाखा उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिन्होंने हमले की तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए।
 
मणिपुर मानवाधिकार आयोग ने घटना का स्वत: संज्ञान लिया और राज्य के पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच करने और 22 सितंबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा। थौरोइजाम गांव के लोगों ने शुक्रवार को पटसोई थाने का घेराव किया और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियों और आंसू गैस के गोले दागे गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

अगला लेख