Hanuman Chalisa

मोबाइल फोन से भरा ट्रक लूटने वाले 4 गिरफ्तार, एक हजार से ज्यादा मोबाइल फोन बरामद

Webdunia
रविवार, 6 जनवरी 2019 (14:40 IST)
नोएडा। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में पुलिस ने रविवार को 4 कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे हुए एक हजार से ज्यादा स्मार्ट मोबाइल फोन और 2 लग्जरी कारें बरामद की हैं। बताया जाता है कि इन लुटेरों ने थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र से विवो कंपनी के मोबाइल फोन से भरे ट्रक को कुछ दिन पूर्व ही लूटा था।
 
पश्चिमी उप्र एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने थाना कासना क्षेत्र से अभिषेक गिरि, अजीत केडिया, यशवीर केडरा और सुभाष को गिरफ्तार किया है और इनके पास से पुलिस ने विवो कंपनी के लूटे हुए 1305 स्मार्ट मोबाइल फोन तथा 2 महिंद्रा एक्सयूवी कारें बरामद की हैं।
 
एएसपी ने बताया कि बाजार में बरामद फोन की कीमत 1 करोड़ 31 लाख रुपए बताई जा रही है तथा पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र से विवो कंपनी के मोबाइल फोन से भरे ट्रक को कुछ दिन पूर्व ही लूटा था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख