Biodata Maker

पुरी जगन्नाथ मंदिर से मोदक की चोरी नहीं हुई, ओडिशा के कानून मंत्री का स्पष्टीकरण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 25 जून 2025 (11:03 IST)
Jagannath Temple of Puri: ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने स्पष्ट किया कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर (Jagannath temple of Puri) से मोदक की कोई चोरी नहीं हुई है। इससे पहले सेवायतों के एक वर्ग ने मोदक चोरी होने का आरोप लगाया था। मोदक एक विशेष प्रकार का लड्डू होता है जिसका रथ यात्रा उत्सव से पहले एक अनुष्ठान के तहत मंदिर के देवताओं को भोग लगाया जाता है।ALSO READ: जगन्नाथ रथयात्रा के संपूर्ण रीति रिवाज और नियम को जानिए
 
एसजेटीए अधिकारियों को जांच का आदेश : मंत्री ने मंगलवार को कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंदिर से मोदक की कोई चोरी नहीं हुई है। विवाद सामने आने पर पाधी ने एसजेटीए अधिकारियों को जांच का आदेश दिया जिसमें पाया गया कि मोदक की कोई चोरी नहीं हुई है। वैद्य सेवकों (आयुर्वेदिक चिकित्सकों) का एक समूह भगवान के 'अनासर' काल के दौरान मंदिर में मोदक की आपूर्ति करता है। ऐसा माना जाता है कि 'अनासर' काल के दौरान देवता बीमार पड़ जाते हैं। यह भी माना जाता है कि मोदक खाने के बाद भगवान ठीक हो जाते हैं।ALSO READ: जगन्नाथ रथयात्रा 2025: क्या है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, कितना प्राचीन है यह मंदिर?
 
विवाद उस समय शुरू हुआ जब भगवान बलभद्र के 'बड़ाग्रही' (अंगरक्षक) हलधर दास महापात्रा ने दावा किया कि कड़ी सुरक्षा में रखे गए 313 'मोदकों' में से 70 गायब हो गए हैं। माना जाता है कि मोदक चोरी होने से उनकी पवित्रता खत्म हो जाती है। उन्होंने एसजेटीए में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई। पत्रकारों से बात करते हुए पाधी ने भी चोरी के आरोपों को खारिज कर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मैं इंदौर का लाल बाग हूं, इस शोर और मेले- ठेलों में मुझे ढूंढो, अगर मैं यहां मिल जाऊं

चैतन्यानंद की एक और करतूत का खुलासा, इस तरह फंसाता था लड़कियों को जाल में

चापलूस शहबाज, ट्रंप को बताया शांति पुरुष, डोनाल्ड ने शरीफ को बताया महान नेता

लड़ाकू विमान मिग-21 की हुई विदाई, आखिरी बार भरी उड़ान, रक्षामंत्री राजनाथ ने बताया 'राष्ट्रीय गौरव'

बेंगलुरु में हिंदी दिवस कार्यक्रम का विरोध, कन्नड़ संगठन के 41 सदस्य गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Airport पर 21.8 करोड़ की तस्करी का खुलासा, ड्रग्स, सोना और विदेशी मुद्रा जब्त

CM योगी का पूर्ववर्ती सरकारों पर करारा प्रहार, बोले- 'चाचा-भतीजा' वसूली में लिप्त थे, दंगाइयों की आवभगत होती थी

एमपी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का निधन

दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक, उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए यही समय : योगी आदित्यनाथ

भारत आज तकनीक व डिजिटल क्रांति का वैश्विक लीडर बन चुका है : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख