मोदी मैजिक की आंधी में टिक पाएंगे राहुल गांधी? 21 राज्यों में होगा भाजपा राज...

Webdunia
मंगलवार, 15 मई 2018 (11:02 IST)
एक बार फिर से नरेंद्र मोदी ने सभी अनुमानों-कयासों को झुठलाते हुए दक्षिण भारत में भाजपा का विजयी शंखनाद कर दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले सेमीफाइनल में भाजपा कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।
दक्षिण भारत में भाजपा यदि जीती तो यह जीत दक्षिण भारत में जहां एक नई शुरुआत होगी तो कांग्रेस के लिए ये अब अस्तित्व की लड़ाई बन चुकी है। इस समय पूरे भारत में लगभग 65 प्रतिशत राज्यों में भाजपा की सरकार है। गुजरात की 'मीठी हार' से खुश राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली करारी हार सिद्ध हो सकती है।

यदि कांग्रेस कर्नाटक चुनाव हार जाती है तो केवल पंजाब, मिजोरम और पुडुचेरी में ही उसकी सरकार रह जाएगी। वहीं, वर्तमान स्थिति में भाजपा 29 राज्यों में से 20 में सत्ता में है और यदि  कर्नाटक में जीत  मिली तो 21वें राज्य में सरकार गठन करने जा रही है। 
 
वैसे एंटी इनकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) का अंदेशा तभी हो गया था जब इस बार सबसे ज्यादा 72.13% वोटिंग हुई। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी 2008 (65.1%) के मुकाबले 2013 (71.45%) में करीब 6% वोटिंग ज्यादा हुई थी। तब सरकार बदल गई थी और भाजपा ने पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। 
 
इस चुनाव में मोदी ने 21 रैलियां की और लगभग 115 सीटों पर इसका सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है वहीं राहुल गांधी ने 14 रैलियां की जिसमें से सभी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार पिछड़ गए। (वेबदुनिया इलेक्शन डेस्क) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में 90 डिग्री पुल के बाद एक्टिव हुआ PWD विभाग, निर्माणाधीन पुलों की जांच के लिए बनी कमेटी, इंदौर सांसद ने भी लिखा पत्र

Mohan Cabinet Decision : 49 हजार से अधिक पद मंजूर, किसानों को राहत, जलकर माफ, मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले

महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे क्‍यों आए साथ, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया जवाब

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले आरओबी के बाद इंदौर में बन रहे पुल के डिजाइन पर उठे सवाल, सांसद ने लोक निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Starlink को INSPACe की हरी झंडी, भारत में 5 साल तक Satellite Internet

अगला लेख