भागवत ने की कलेक्टर के आदेश की अवहेलना, स्कूल में फहराया तिरंगा

Webdunia
मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (14:00 IST)
पलक्कड़। स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को जिला प्रशासन ने तिरंगा फहराने से रोक दिया।  हालांकि कलेक्टर की आपत्ति के बाद भी भागवत ने ध्वजारोहण किया। 
 
कलेक्टर ने स्कूल को एक मेमो जारी कर कहा था कि कोई नेता सरकार से सहायता प्राप्त स्कूल में भारतीय ध्वज नहीं फहरा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल में कोई शिक्षक या निर्वाचित प्रतिनिधि ही तिरंगा फहरा सकता है।
 
कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि हम पुलिस को इस संबंध में मामला दर्ज करने के निर्देश देंगे। भागवत संघ की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए राज्य आए हैं। बैठक यहां सोमवार को आरंभ हुई थी।
 
उल्लेखनीय है कि हाल में राज्य में सत्तारूढ़ माकपा एवं संघ के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता वाली राजनीतिक हिंसा की घटनाएं हुई हैं।
 
भागवत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम स्वतंत्रता के संघर्ष के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वालों के बलिदान और अथक प्रयासों को याद रखें। हमें उस समर्पण को अपने जीवन में लाना होगा।
 
उन्होंने कहा कि हमारी स्वतंत्रता हमारे लिए बहुत पवित्र है। हमें इसकी रक्षा करनी होगी। भागवत ने कहा कि भारत को आजादी एक दिन में नहीं मिली और आजादी देना विदेशी सरकार का निर्णय नहीं था।
 
उन्होंने कहा कि 1857 से 1947 तक हमारे नेताओं ने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

Weather Update : मणिपुर में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, कई इलाके जलमग्न, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

सेहत पर उठाया सवाल, नवीन पटनायक ने PM मोदी को दिया यह जवाब

Weather Update : आज केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, पूर्वोत्तर में बारिश के आसार

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

जम्मू में पारा 47 के पार, बिजली कटौती के बावजूद लगा रहे स्मार्ट मीटर

अगला लेख