बंदर ने लूटी महिला की चेन, पुलिस परेशान

Webdunia
मंगलवार, 14 जुलाई 2015 (14:23 IST)
कानपुर। नजीराबाद इलाके में एक बंदर एक महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गया। महिला पुलिस स्टेशन पहुंची तो अब पुलिस परेशान है कि आखिर किसके खिलाफ एफआईआर लिखी जाए। बाद में पुलिस ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम से बात की जाएगी।
 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नजीराबाद पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत कौशलपुरी की रहने वाली उर्मिला सक्सेना सोमवार को मंदिर पूजा करने जा रही थी। अभी वह मंदिर के पास पहुंची ही थी कि वहीं एक पेड़ से एक बंदर उनके पास कूदा। जब वह बचने के लिए भागीं तो एक बंदर उनके गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास करने लगा।
 
उर्मिला ने चेन कसकर हाथ से पकड़ ली लेकिन बंदर ने झटका देकर आधी चेन छीन ली और पेड़ पर चढ़कर भाग गया।
 
इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस आई और बंदर द्वारा चेन छीने जाने के खबर सुनने के बाद वापस चली गई। महिला पुलिस थाने गई तो पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर वापस भेज दिया।
 
नजीराबाद के स्टेशन इंचार्ज अखिलेश गौड़ ने कहा कि अगर कोई आदमी चेन छीनता तो उसके खिलाफ एफआईआर लिखी जाती लेकिन अब किस बंदर के खिलाफ और कैसे एफआईआर लिखी जाएं यह समझ में ही नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमने नगर निगम से बंदर पकड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा है। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया