Hanuman Chalisa

मानसून अपडेट! ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

Webdunia
शनिवार, 15 जुलाई 2017 (16:00 IST)
भुवनेश्वर। उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगासागर तटीय क्षेत्र के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार अगले 24 घंटे में तटीय ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है और आंतरिक ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसमें कहा गया कि ओडिशा के अधिकतर स्थानों पर बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटें पड़ सकते हैं। समुद्र में भी स्थिति बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर मछुआरों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
 
इस बीच राज्य के अधिकतर स्थानों पर पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। कटक में शुक्रवार को 45 मिलीमीटर, सुंदरगढ़ में 36 एमएम और पुरी में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

Jharkhand Rajya Sabha Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, NDA समर्थित परिमल नाथवानी की जीत

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

अगला लेख