मिजोरम में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता

Webdunia
रविवार, 16 जनवरी 2022 (13:03 IST)
आइजोल। नई मतदाता सूची के अनुसार मिजोरम में पुरुष मतदाताओं की तुलना में 23492 अधिक महिला मतदाता हैं। शनिवार को प्रकाशित अंतिम सूची के अनुसार, राज्य में कुल 8,33,426 मतदाता हैं। इनमें 4,28,459 महिलाएं और 4,04,967 पुरुष हैं। सूची के अनुसार तृतीय लिंग श्रेणी में कोई मतदाता नहीं है।

पिछले साल जनवरी में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले नई मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में 17,288 की वृद्धि हुई। राज्य के 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले आइजोल जिले में सबसे अधिक 2,76,155 मतदाता हैं, इसके बाद लुंगलेई जिले में 97,303 मतदाता हैं। राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित लुंगलेई जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं।

वर्ष 2019 में अस्तित्व में आए हनहथियाल जिले में सबसे कम 15,730 मतदाता हैं। हनहथियाल में केवल एक विधानसभा क्षेत्र है। पश्चिम मिजोरम के ममित जिले में 709,861 मतदाता हैं, वहीं कोलासिब जिले में 62,610 मतदाता हैं।

चम्फाई जिले में 55,357 मतदाता, सेरछिप जिले में 52,952 मतदाता, लवंगतलाई जिले में 87,608 मतदाता हैं। सियाहा में 43,015 मतदाता, सैतुअल में 54,585 मतदाता और ख्वाजावल जिले में 17,250 मतदाता हैं। मिजोरम में 40 विधानसभा क्षेत्र और 1,247 मतदान केंद्र हैं।(भाषा)

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?