Festival Posters

महाराष्ट्र में और बढ़ी तपिश, टाइगर रिजर्व के जंगल सफारी के समय में किया बदलाव

Webdunia
गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (12:07 IST)
  • महाराष्ट्र में और तपिश बढ़ी
  • तडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व
  • जंगल सफारी के समय में बदलाव
Tadoba Andhari Tiger Reserve: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) में जंगल सफारी के समय में गुरुवार से बदलाव कर दिया गया। एक आधिकारिक आदेश से इस बात की जानकारी मिली। सूत्रों ने बताया कि टीएटीआर (tatr) प्रबंधन ने आमतौर विदर्भ क्षेत्र और विशेष रूप से चंद्रपुर जिले में तापमान बढ़ने के कारण नई समय सारिणी शुरू करने का फैसला किया है।
 
टीएटीआर के उपनिदेशक (कोर जोन) नंदकिशोर काले ने गुरुवार से जंगल सफारी के समय में बदलाव के लिए मोहरली, कोलारा और कोलसा के आरएफओ को आदेश जारी किया है। नई समय सारिणी के अनुसार टीएटीआर में सुबह में 5.30 से 9.30 बजे तक जंगल सफारी की अनुमति दी जाएगी जबकि दूसरे सत्र का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।
 
राज्य वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पर्यटकों से संबंधित किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 1 सप्ताह के भीतर 'नई समय सारिणी' के अनुसार बफर जोन में भ्रमण के समय में बदलाव किया जा सकता है। नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को विदर्भ क्षेत्र में चंद्रपुर सबसे गर्म जिला रहा। चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ब्रम्हापुरी तहसील में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

उद्धव और राज ठाकरे ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जानिए किस मुद्दे को लेकर मंच से भरी हुंकार

मोकामा हत्याकांड में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पटना के ग्रामीण SP समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर

तालिबान ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! दहशत में आ जाएगा पाकिस्तान

ISRO रचेगा नया इतिहास, लांच करेगा सबसे भारी उपग्रह, प्रक्षेपण को है तैयार

मोकामा हत्याकांड पर तेजस्वी यादव बोले, क्या चुनाव आयोग मर गया है?

सभी देखें

नवीनतम

नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्‍टियों की लिस्ट

LIVE: बिहार चुनाव में सुपर सनडे, रैलियों और रोड शो से दम दिखाएंगे दिग्गज

Mokama Election : गिरफ्तारी के बाद वायरल हुई अनंत सिंह की पोस्ट, बताया कौन लड़ेगा चुनाव?

भारत दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल आज, कैसा है मुंबई का मौसम

दुलारचंद मर्डर केस : आधी रात को बाढ़ से अनंतसिंह अरेस्ट, मुश्किल में मोकामा से जदयू प्रत्याशी

अगला लेख