राहुल गांधी के खिलाफ 1 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज, जानिए क्या है मामला

Webdunia
मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022 (00:06 IST)
गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की असम इकाई ने सोमवार को दावा किया कि उसके कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा अपने ट्वीट में पूर्वोत्तर को भारत के भौगोलिक नक्शे से बाहर रखने को लेकर उनके खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में 1,000 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं। वैसे फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसी भी थाने ने इन शिकायतों पर कोई मामला दर्ज किया है या नहीं?

ALSO READ: PM मोदी का राहुल पर निशाना, 2014 में युवराज के कारण रोका गया था मेरा हेलीकॉप्टर
 
असम पुलिस के एक विशेष पुलिस महानिदेशक ने बताया कि राज्य में 329 थाने, 293 चौकियां और 151 गश्ती चौकियां हैं तथा वैसे तो शिकायत चौकियों एवं गश्ती चौकियों में भी दर्ज कराई जा सकती है, लेकिन मामला सिर्फ थाने में ही दर्ज किया जा सकता है।
 
भाजयुमो के असम मीडिया समन्वयक बिश्वजीत खौंद ने दावा किया कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 1,000 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किन थानों या जिलों में ये शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने एक बयान में दावा किया कि गांधी ने भारत को कश्मीर से केरल तक और गुजरात से पश्चिम बंगाल तक फैला बताया है, ऐसे में उन्होंने पूर्वोत्तर को भारत का हिस्सा नहीं बताया। यह भारत की भौगोलिक एकता एवं सुरक्षा के लिए खतरा है।

ALSO READ: असम के CM का राहुल पर बड़ा हमला, कहा- क्या हमने आपसे राजीव गांधी का बेटा होने का सबूत मांगा है?
 
पुलिस में की गई और मीडिया के साथ साझा की गई शिकायत में भाजयुमो ने आरोप लगाया कि गांधी के ट्वीट में चीन के इस दावे का परोक्ष रूप से समर्थन किया गया है कि पूर्वोत्तर खासकर अरुणाचल प्रदेश उसका (चीन का) हिस्सा है। खौंद ने कहा कि उनका ट्वीट 'अलगाववादी मानसिकता' प्रदर्शित करता है, जो इस सबसे पुरानी पार्टी की विचारधारा की झलक पेश करती है।
 
बयान में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी भारत के लिए दुर्भाग्य है और राहुल गांधी भारत की समस्या हैं। पहचान जाहिर नहीं करने के इच्छुक भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी की महिला मोर्चा ने भी कई थानों में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं।
 
गांधी ने 10 फरवरी को भारत की विविधता और एकता पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि हमारी एकता में ताकत है। संस्कृतियों की हमारी एकता। विविधताओं की हमारी एकता। भाषाओं की हमारी एकता। लोगों की हमारी एकता। राज्यों की हमारी एकता। कश्मीर से केरल तक। गुजरात से पश्चिम बंगाल तक। भारत अपने सभी रंगों में खुबसूरत है। भारत के जज्बे का अपमान मत कीजिए।
 
भाजपा के विभिन्न मोर्चों द्वारा गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से पहले कांग्रेस की युवा शाखा ने राहुल गांधी के पिता पर विवादित बयान देने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के विरुद्ध कई राज्यों में प्राथमिकियां दर्ज कराई थीं। सरमा ने सितंबर 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर 11 फरवरी को उत्तराखंड में एक चुनावी रैली में गांधी पर निशाना साधते हुए कथित रूप से कहा था कि क्या भाजपा ने राहुल गांधी से पूर्व प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) का बेटा होने का प्रमाण मांगा?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

इजराइल का गाजा के 50 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण, फिलिस्तीनी मकानों, कृषि भूमि और बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया

राहुल गांधी ने बताया शेयर बाजार में क्‍यों हो रही गिरावट?

दमोह के फर्जी डॉक्टर मामले में सीएम मोहन यादव सख्त, पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने उठाए सवाल

LIVE: बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए बढ़े

Waqf Law : सुप्रीम कोर्ट वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर करेगा विचार

अगला लेख