Bihar में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 से अधिक IPS अधिकारियों के तबादले

Webdunia
बुधवार, 1 जनवरी 2020 (21:27 IST)
पटना। नए साल के पहले दिन बिहार सरकार (Bihar government) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को 20 से अधिक आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया। राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

पटना जिले में बाढ़ उप संभाग की बहुचर्चित पुलिस उपाधीक्षक लिपि सिंह ने मुंगेर के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने गौरव मंगला की जगह ली है, जिनका वैशाली स्थानांतरण किया गया है।

लिपि सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरसीपी सिंह की बेटी हैं। आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी हैं और राज्यसभा में कुमार की पार्टी जद(यू) के नेता हैं। लिपि सिंह ने मोकामा के विवादास्पद विधायक अनंत सिंह के घर से स्वचालित राइफल और ग्रेनेड बरामद किए जाने में अहम भूमिका निभाई थी।

पटना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) बनाई गई हैं। उनकी जगह उपेंद्र शर्मा ने ली है, जो फिलहाल पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पुलिस अधीक्षक हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमित कुमार से रेलवे का अतिरिक्त प्रभार ले लिया है। यह प्रभार अब मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पंकज कुमार दारद को दिया गया है। दारद दरभंगा में पदस्थापित हैं।

बजट, अपील, कल्याण और बिहार मिलिट्री पुलिस के अतिरिक्त प्रभार को संभालने के लिए मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पारस नाथ को गया से पटना बुला लिया गया है।

सीआईडी के आईजी अजिताभ को दरभंगा भेजा गया है जबकि विशेष निगरानी का भी प्रभार संभाल रहे पुलिस महानिरीक्षक (मद्यनिषेध) रत्न संजय कटियार की जगह अमृत राज ने ली है, जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। कटियार ने पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी एवं कमजोर तबके) का पदभार संभाला है। इसी तरह और कई तबादले किए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख