उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब, अपराधियों पर सरकार का कोई असर नहीं : इमरान मसूद

Webdunia
सोमवार, 24 जून 2024 (17:05 IST)
MP Imran Masood's statement regarding Uttar Pradesh government : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने सोमवार को कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था खराब हो गई है और अपराधियों पर इसका कोई असर नहीं है।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश का अपमान करने का मोदी का आरोप एक घटिया रणनीति : एमके स्टालिन
मेरठ में 21 जून को आम के बाग के एक ठेकेदार पप्पू और उनके बेटे शाहनवाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिस संबंध में सांसद मसूद सोमवार को रसूलपुर धौलड़ी पहुंचे और परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। गोलीबारी की इस घटना में पप्पू के दूसरे पुत्र चांद को भी गोली लगी, जो मेरठ के अस्पताल में भर्ती हैं।
ALSO READ: मंदिर बनने के बावजूद उत्तर प्रदेश में कैसे बिखर गई बीजेपी?
उन्होंने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा,  उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब हो गई है। सरकार बुलडोजर की बात जरूर करती है लेकिन, अपराधियों पर इसका कोई असर नहीं है। सांसद इमरान मसूद ने शोकाकुल परिवार की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि मृतक के परिवार के साथ हरसंभव मदद करने के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। मसूद ने दावा किया कि राज्य में अपराध इस समय चरम सीमा पर है।
 
वहीं कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों के मद्देनजर पार्टी जल्द ही आंदोलन करेगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप तय, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख