बड़ी खबर, सांसद नवनीत राणा व उनके विधायक पति 1 सप्ताह बाद जेल से रिहा

Webdunia
गुरुवार, 5 मई 2022 (19:22 IST)
मुंबई। निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा गुरुवार को मुंबई की जेल से रिहा हो गए। राजद्रोह के कथित मामले में गिरफ्तारी के 1 सप्ताह से अधिक समय बाद राणा दंपति को एक अदालत ने बुधवार को जमानत दी थी।

ALSO READ: बड़ी खबर, सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मिली जमानत
 
बुधवार को जमानत मिलने के बाद जरूरी दस्तावेज समय पर उस जेल तक नहीं पहुंचाया जा सका, जहां उन्हें रखा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा दक्षिण मुंबई की भायखला महिला जेल से दोपहर करीब 2 बजे बाहर निकलीं। जेल से रिहा होने के बाद वे पुलिस की सुरक्षा में उपनगरीय बांद्रा के लिए रवाना हो गईं। अधिकारी ने कहा कि बीमारी के इलाज के लिए नवनीत को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
 
सांसद के पति और अमरावती के बडनेरा से विधायक रवि राणा को भी अपराह्न करीब 4 बजे नवी मुंबई की तलोजा जेल से रिहा कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि जेल की जमानत पेटी दोपहर 3.30 बजे खुली जिसके बाद उनकी रिहाई की औपचारिकताएं पूरी की गईं। उन्होंने कहा कि तलोजा जेल के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई। राणा दंपति को 23 अप्रैल को खार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 (ए) (राजद्रोह) और 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत गिरफ्तार किया गया था।
 
दंपति ने घोषणा की थी कि वे यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उनकी घोषणा के बाद ठाकरे की पार्टी शिवसेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए जिससे तनाव पैदा हो गया। बाद में राणा दंपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले दिन शहर के दौरे का हवाला देते हुए अपनी योजना से पीछे हटने की घोषणा की।
 
हालांकि पुलिस ने राणा दंपति पर राजद्रोह और 'विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने' सहित अन्य आरोपों के लिए मामला दर्ज किया। सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत ने बुधवार को राणा दंपति को विभिन्न शर्तों के साथ जमानत दे दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, 'डीपटेक भारत 2025' की दिशा में बढ़ेगा यूपी

पुतिन का डबल गेम, पाकिस्तान से बढ़ा रहे हैं दोस्ती, क्यों बढ़ रही है भारत की चिंता?

मुख्‍यमंत्री योगी के निर्देश पर नगर निगमों में चला 12 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन

anti conversion law in india: जबरन धर्मांतरण पर अब सख्त कानून, जानिए 'लव जिहाद' और 'धोखे से शादी' पर राज्यों में क्या है सजा का प्रावधान

सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने मारी बाजी

अगला लेख