Hanuman Chalisa

MP : इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर नदी में गिरी यात्री बस, 2 की मौत, 23 घायल

Webdunia
मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (19:40 IST)
खण्डवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नाले में गिर जाने से इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाईवे 27 पर सनावद और धनगांव के बीच में यह हादसा हुआ है। अब तक 2 यात्रियों की मौत की सूचना है।
 
एसपी विवेक सिंह और कलेक्टर अनूप कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। बस खंडवा से इंदौर जा रही थी। एसपी के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद मदद के लिए पुलिस बल और रेस्क्यू टीम को तुरंत रवाना कर दिया गया। घटनास्थल पर 10 एम्बुलेंसें पहुंचाई गई हैं। घायलों को सनावद के अस्पताल लाया गया है।
 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के नदी में गिरने की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण किनारे से नदी में उतरे और लोगों को बाहर निकालने में मदद की। बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि नदी में पानी कम था। इससे यात्रियों को संभलने का मौका मिल गया।
 
यात्रियों ने बस का दरवाजा खोला और बाहर निकले। ग्रामीणों ने यात्रियों को रस्सी के सहारे बाहर निकलने में मदद की। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई है। इधर हादसे की सूचना के बाद यात्रियों के परिजन भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
 
हादसे की वजह बारिश से रोड पर फिसलन बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नदी से पुल की ऊंचाई करीब 10 फीट है। बस ड्राइवर ने सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने के लिए रास्ता दिया, इसी दौरान बस पुलिया से नदी में जा गिरी। हादसे में खंडवा के दौड़वां हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक राधा वर्मा की मौत हो गई। इसी स्कूल के शिक्षक त्रिलोकचंद भी हादसे में घायल हुए हैं।
 
हादसे के बाद खंडवा-इंदौर के बीच यातायात को रोक दिया गया है। घायलों को ले जाने के लिए रोड को क्लीयर किया गया है। दोनों और करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे। 23 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

अगला लेख