जब मप्र पुलिस के जवान ने दिया विकास दुबे को एक झापड़ और कराया चुप

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (12:13 IST)
उज्जैन। उत्तरप्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गुरुवार को गिरफ्‍तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जब मध्यप्रदेश पुलिस के जवान उसे ले जा रहे थे तब उसने जोर से  कहा 'मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला'। इस पर मध्यप्रदेश पुलिस के जवान ने एक झापड़ में उसे चुप करा दिया।

ALSO READ: महाकाल मंदिर से गैंगस्टर विकास दुबे की नाटकीय तरीके से गिरफ्तारी पर उठे सवाल,सरेंडर की थ्योरी भी आई सामने !
विकास दुबे महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए गया था। वहां दर्शन के लिए 250 रुपए की रसीद कटवाई और जब गार्ड ने नाम पूछा तो विकास दुबे बताया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि गिरफ्तारी के बाद भी विकास अकड़ में हैं। हालांकि पुलिस का थप्पड़ पड़ते ही विकास के तेवर कुछ नरम पड़ गए।

ALSO READ: मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे की उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी की पूरी कहानी
5 लाख के इनामी विकास की मध्यप्रदेश में गिरफ्तारी से उत्तरप्रदेश में बवाल मच गया। शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ ही विपक्षी नेता भी विकास की गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि विकास दुबे ने 6 दिन पहले कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से यूपी पुलिस ने विकास के कई साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके कई साथी पुलिस के शिकंजे में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, BJP और JDU का फायदा या नुकसान

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में भी हो वोटर लिस्‍ट की जांच

बिहार के कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान मचा उपद्रव, मंदिर पर पथराव के बाद जमकर बवाल, पुलिसकर्मियों सहित कई घायल

अगला लेख