khatu shyam baba

बड़ी खबर, महाराष्ट्र में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

Webdunia
शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 (10:06 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र में बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार देर रात समाप्त हो गई और कर्मचारी आज सुबह से काम पर लौट आए।
 
न्यायालय ने कहा कि एमएसआरटीसी हड़ताल से निपटने में राज्य सरकार की विफल के कारण आम लोगों को दिवाली के त्योहार के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ा। न्यायालय ने हड़ताल को 'अवैध' ठहराते हुए संबंधित कर्मचारी यूनियनों को ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया था।
 
अदालत ने 23 अक्टूबर तक राज्य के वित्त सचिव, परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त, एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को एक उच्च स्तरीय समिति बनाने का सुझाव दिया ताकि कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जा सके।
 
अदालत ने कहा कि समिति 15 नवंबर तक कर्मचारियों के लिए अंतरिम राहत का एलान करेगी और 22 दिसंबर को यह अपना अंतिम रिपोर्ट न्यायालय को सौंपेगी। 
 
न्यायालय ने समिति को राज्य परिवहन कर्मचारी यूनियन, इंटक और चार अन्य यूनियनों के प्रतिनिधियों से बात करने के लिए भी अधिकृत किया।
 
हड़ताली कर्मचारी यूनियन की कोर कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार देर रात कर्मचारी यूनियनों की बैठक में हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया और आज सुबह से सभी कर्मचारी काम पर लौट आए तथा बसों का चलना भी शुरू हो गया है। 
 
गौरतलब है कि निगम के एक लाख कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर गत 16 अक्टूबर की आधी रात से हड़ताल पर थे। महाराष्ट्र में चार दिनों के हड़ताल के दौरान 19 हजार बसों के नहीं चलने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

होली पर घर जाने वालों को राहत: सूरत-उधना से यूपी-बिहार के लिए 6 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

LIVE: ईरान में अब तक 555 लोगों की मौत, UAE में अमेजन का डेटा सेंटर तबाह

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

अगला लेख