मुंबई हवाई अड्डे ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 1,000 से अधिक विमानों का आवागमन

Webdunia
बुधवार, 6 जून 2018 (20:33 IST)
मुंबई। मुंबई हवाई अड्डे ने पहली बार एक दिन में 1,000 से अधिक उड़ानों के आंकड़े को पार किया। इसी के साथ उसने अपने एक दिन में 988 उड़ानों के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसमें मुंबई अड्डे पर उतरने वाले या यहां से यात्रा के लिए जाने वाले दोनों विमान की आवाजाही शामिल है।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एमआईएएल) के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई हवाई अड्डे ने कल 24 घंटे में 1,003 विमानों का आवागमन दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि यह इस हवाई अड्डे से एक दिन में विमानों के आवागनम की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

एमआईएएल, जीवीके समूह और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का संयुक्त उद्यम है, जो कि देश के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डे का परिचालन करता है। एकल हवाईपट्टी सुविधा वाले मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने वाले या यहां से यात्रा के लिए विमान पकड़ने वाले यात्रियों की संख्या 2017-18 में 4.84 करोड़ रही , जो कि 2016-17 से 7.4 प्रतिशत अधिक है।

मुंबई हवाई अड्डे में दो क्रॉसिंग हवाई पट्टी 09/27 (मुख्य हवाई पट्टी) और दूसरी हवाई पट्टी 14/32 (सहायक पट्टी) का इस्तेमाल किया जाता है। पहली हवाई पट्टी एक घंटे में 48 उड़ानें और दूसरी एक घंटे में 35 उड़ानें परिचालित करती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: कागज़- पर्यावरण का मित्र, न कि शत्रु

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

अगला लेख