56 घंटे बाद पाया गया मुंबई के मॉल में लगी भीषण आग पर काबू, 5 दमकलकर्मी घायल

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (13:56 IST)
मुंबई। मुंबई के सिटी सेंटर मॉल में लगी आग को करीब 56 घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने रविवार तड़के बुझा दिया। अधिकारी ने बताया कि यह हाल के समय में शायद शहर का सबसे लंबा दमकल अभियान है।  इस माह के शुरू में दक्षिण मुंबई के कटलरी बाजार में लगी आग को बुझाने में करीब 45 घंटे लगे थे।
ALSO READ: अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर, 1 दिन में 83000 से ज्यादा नए मामले
मध्य मुंबई के सिटी सेंटर मॉल की दूसरी मंजिल पर गुरुवार रात 8 बजकर करीब 50 मिनट पर आग लग गई थी।
एक दमकल कर्मी ने बताया कि यह स्तर-पांच (भीषण) आग थी और इसे रविवार सुबह करीब 5 बजे बुझा दिया गया।  उन्होंने बताया कि अभियान में दमकल के करीब 14 इंजन और 17 बड़े टैंकरों का इस्तेमाल किया गया।
अधिकारी ने बताया कि जगह को ठंडा करने का अभियान चल रहा है।
ALSO READ: Corona महामारी ने तोड़ी लक्जरी कार बाजार की कमर, 5-7 साल पीछे धकेला
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 5 दमकलकर्मी जख्मी हो गए, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारी ने बताया कि आग को पहले मामूली माना गया था लेकिन बाद में यह इमारत के अन्य हिस्सों में भी फैल गई और इसने भीषण रूप अख्तियार कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि पड़ोस के एक आवासीय परिसर से एहतियाती उपाय के तहत 3500 से ज्यादा लोगों को निकाला गया था।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम

अगला लेख