तकनीकी खराबी के कारण मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं हुईं प्रभावित, यात्री हुए परेशान

Webdunia
गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (12:11 IST)
मुंबई। मुंबई में मध्य रेलवे के एक मार्ग पर तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यात्रियों ने बताया कि उस मार्ग पर कुछ ट्रेनें रद्द भी की गईं। इससे रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह काफी भीड़ भी लग गई और काफी यात्री परेशान हुए। दादर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 6 बजे 'सिग्नल' भेजने वाली प्रणाली में खराबी आ गई थी।
 
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि मेन लाइन पर सुबह करीब 6 बजे से ट्रेन सेवाओं में विलंब है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी को सुबह करीब 8.30 बजे दूर कर लिया गया था। मध्य रेलवे द्वारा संचालित लोकल ट्रेनों में रोजाना करीब 40 लाख लोग यात्रा करते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ का ट्रंप पर तंज, वो सोचते हैं सबके बॉस हैं हम

RBI का बैंकों को बड़ा निर्देश, बैंक खातों और लॉकर से संबंधित दावों का 15 दिन के अंदर निपटान नहीं करने पर देना होगा मुआवजा

क्या NDA ने तय किया उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार, इंडिया गठबंधन ने बनाया यह प्लान

अमेठी में महिला ने पति का गुप्तांग काटा, जानिए क्या है मामला?

पीएम मोदी ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या था कर्नाटक के युवाओं का योगदान?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar SIR : 9 दिन बीते, मसौदा सूची पर नहीं आई किसी भी दल की आपत्ति, बिहार चुनाव को लेकर बोला इलेक्शन कमीशन

राजनाथ का ट्रंप पर तंज, वो सोचते हैं सबके बॉस हैं हम

Operation Sindoor के बीच सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की गंभीर चेतावनी, जल्द हो सकता है अगला युद्ध

LIVE: हरियाणा के झज्‍जर में आए भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता

RBI का बैंकों को बड़ा निर्देश, बैंक खातों और लॉकर से संबंधित दावों का 15 दिन के अंदर निपटान नहीं करने पर देना होगा मुआवजा

अगला लेख