Hanuman Chalisa

बारिश ने रोकी मुंबई की लाइफ लाइन (फोटो)

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2015 (11:33 IST)
मुंबई। मुंबई और इसके उपनगरों में मूसलधार बारिश से शुक्रवार को जनजीवन ठप हो गया। भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनों की सेवाएं रद्द हो गईं जिससे हजारों मुसाफिर फंस गए। महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने भी लोगों से अपील की है कि वे समुद्र के पास न जाएं। 
हालात में फिलहाल सुधार होने के कोई आसार नहीं हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी मानसूनी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। देखें फोटो...


गुरुवार रात से हो रही मूसलधार बारिश के बाद पटरियों पर पानी जमा होने से ट्रेनों के रद्द होने के कारण सुबह में ऑफिसों के लिए निकले हजारों लोग उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर फंस गए।
 
व्यस्त मध्य, हार्बर और पश्चिम तीनों लाइनों पर ट्रेन सेवाओं के रद्द होने के कारण लोगों ने बसों, टैक्सियों और परिवहन के दूसरे साधनों के जरिए अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचने की कोशिश की। इस वजह से कई जगहों पर भारी जाम लग गया।

मध्य रेलवे ने मेन लाइन पर सीएसटी-ठाणे खंड के साथ हार्बर लाइन पर अपनी सेवाएं रद्द कर दीं जिससे उपनगरीय प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में मुसाफिर फंस गए।

शुरुआत में 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही पश्चिमी रेलवे सेवाएं बाद में रद्द कर दी गईं। बारिश के कारण मुंबई और इसके उपनगरों के निचले इलाकों में पानी भर गया।

मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एके सिंह ने बताया कि ठाणे-करजत-कसारा और वाशी-पनवेल शटल सेवाएं और ट्रांस हार्बर सेवाएं बहाल हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'