बड़ी खबर, 2050 तक डूब जाएगी मुंबई, BMC आयुक्त ने दी चेतावनी

Webdunia
शनिवार, 28 अगस्त 2021 (15:53 IST)
मुंबई। ग्लोबल वॉर्मिंग के दुष्परिणाम एक-एक कर सामने आ रहे हैं। ताजा खबर यह है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण 2050 तक डूब मुंबई नगरी के डूब जाने का अंदेशा है। मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने इस शहर के लिए यह भयावह भविष्यवाणी की है।

ALSO READ: राजनाथ बोले, भारत में स्वदेशी पोत निर्माण का हब बनने की असीम संभावना
 
उन्होंने कहा कि 2050 तक कारोबारी जिले नरीमन पॉइंट और राज्य सचिवालय मंत्रालय सहित दक्षिण मुंबई का एक बड़ा हिस्सा समुद्र तल बढ़ने के कारण पानी के नीचे चला जाएगा। महाराष्ट्र के पर्यावरण एवं पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे द्वारा शुक्रवार को मुंबई जलवायु कार्ययोजना और इसकी वेबसाइट के उद्घाटन के अवसर पर चहल ने कहा कि शहर के दक्षिण मुंबई में ए, बी, सी और डी वार्ड का 70 प्रतिशत हिस्सा जलवायु परिवर्तन के कारण जलमग्न हो जाएगा।

ALSO READ: CM ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी, कोलकाता यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर केस दर्ज
 
उन्होंने कहा कि प्रकृति चेतावनियां देती रही है, लेकिन अगर लोग नहीं जागे तो स्थिति भयावह हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कफ परेड, नरीमन प्वाइंट और मंत्रालय जैसे अस्सी फीसदी इलाके पानी में होंगे। मतलब गायब होने जा रहे हैं। नगरपालिका आयुक्त ने यह भी कहा कि यह महज 25-30 साल की बात है क्योंकि 2050 बहुत दूर नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज: मां गंगा का विशेष निरीक्षण, सब इंस्पेक्टर के घर आशीर्वाद देने पहुंचीं मैया

क्या पाकिस्तान ने किया सीजफायर, भारतीय सेना ने बताया सच

प्रयागराज में जल प्रलय से 7 हजार बेघर, हर साल बाढ़ और प्राकृतिक आपदाएं तो सिर्फ चेतावनी हैं

Live :उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से तबाही, लाइव अपडेट

सिंध का पानी आने वाली पीढ़ियों के लिए पंजाब के भूजल को बचाने में सहायक हो सकता है : मुख्यमंत्री

अगला लेख