Hanuman Chalisa

कभी चलाते थे जेल से 'राज', अब मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल में बंद बाहुबली डरे...

Webdunia
मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (13:26 IST)
किसी जमाने में उप्र की विभिन्न जेलों में बंद बाहुबली विधायक, अपराधी और माफिया डॉन वहीं से अपना सिक्का चलाया करते थे। लेकिन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद इन बाहुबलियों की डर के मारे नींद उड़ी हुई है। 
 
उप्र की जेलों में बंद बाहुबली नेता और विधायक मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह, अतीक अहमद व बबलू खासतौर पर परेशान हैं क्योंकि इन्हें डर है कि कहीं इनका हश्र भी मुन्ना बजरंगी जैसा न हो जाए। गौरतलब है कि ये सभी बाहुबली जेल से ही अपनी अपनी गैंगों का संचालन करते हैं। जेलों इनके लिए बाहर की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं। 
 
मुन्ना बजरंगी प्रकरण के बाद इन्होंने जेल प्रशासन से अपने लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। इनका मानना है कि जेल अब इनके लिए सुरक्षित नहीं रही। 
 
प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा : इस समय मुख्तार अंसारी, एमएलसी बृजेश सिंह और माफिया बबलू श्रीवास्तव व अतीक अहमद जैसे कुख्यात अपराधी सजा काट रहे हैं। जेल प्रशासन ने भी में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद इनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। 
 
सूत्रों के अनुसार दबंग माने जाने वाले इन लोगों ने अपनी गतिविधियां सीमित कर दी हैं। बैरक से निकलकर जेल परिसर में चहलकदमी करने वाले कई बाहुबली आजकल ज्यादा समय अपनी बैरकों में ही रहते हैं। यही नहीं बाहर से आने वाले मुलाकातियों से भी इन्होंने मिलना बंद कर रखा है। 
 
उल्लेखनीय है कि इस समय बसपा विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद हैं तो एमएलसी बृजेश वाराणसी की सेंट्रल जेल में बंद है। अतीक अहमद देवरिया और ओम प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ बबलू बरेली सेंट्रल जेल में बंद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

गर्म होती जलवायु के कारण हिमालयी नदियां हुईं और अस्थिर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

अगला लेख