Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 20 March 2025
webdunia

वाराणसी में महिला की हत्या, प्लास्टिक के डिब्‍बे में मिला शव

Advertiesment
हमें फॉलो करें वाराणसी में महिला की हत्या, प्लास्टिक के डिब्‍बे में मिला शव
वाराणसी , गुरुवार, 20 सितम्बर 2018 (23:39 IST)
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के कैंट क्षेत्र में गुरुवार को प्लास्टिक के डिब्‍बे में बंद एक महिला का शव झाड़ियों में मिला।
 
       
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान सिगरा क्षेत्र की औरंगाबाद की निवासी मीरा जायसवाल (46) के रुप में हुई है। वह संदिग्ध हालत में अपने घर से लापता थीं। मौके पर मिले रसोई गैस पास बुक से मृतका की पहचान हुई।
 
उन्होंने बताया लालपुर इलाके के दैत्राबीर मंदिर के पास झाड़ियों में कूड़ा उठाने वाली एक महिला ने देखा तो उसने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम कि लिए भेज दिया।
       
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला के मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूजीलैंड में भारतीय महिला को 33 हजार डॉलर का चूना लगाया