एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 11 लोगों की हत्या से सनसनी...

Webdunia
बुधवार, 4 जनवरी 2017 (10:56 IST)
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बुधवार को एक ही परिवार के 11 लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सभी के शव घर के अंदर मिले। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 
 
पुलिस के अनुसार घटना शुक्लाबाजार थाना क्षेत्र के महोना इलाके की है। यहां एक घर में परिवार के 11 सदस्यों की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि घर में लूट के बाद उनकी हत्या की गई है। सभी को धारदार हथियार से मारा गया है जबकि  परिवार का मुखिया जमालुद्दीन फांसी के फंदे से लटका मिला। मरने वालों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। जमालुद्दीन की पत्नी और बेटी को बेहोशी की हालत में सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। 
 
पुलिस ने शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है लूट के इरादे से भी हत्या की गई हो या फिर जमालुद्दीन ने सभी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली हो। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है और जल्द ही मामले के खुलासे की बात कर रही है। (एजेंसी) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख