दिल्ली में मॉर्निंग वॉक से लौट रहे व्यापारी की हत्या, बाइक सवार लोगों ने मारीं गोलियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 7 दिसंबर 2024 (11:29 IST)
Delhi Crime news : पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद स्कूटी से घट लौट रहे व्यापारी सुनील जैन की 2 बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आज सुबह हुए इस मर्डर से दिल्ली की सियासत एक बार फिर गरमा गई। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की ज़िंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। ALSO READ: केजरीवाल का बड़ा हमला, भाजपा ने दिल्ली को जंगलराज बनाया
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बर्तनों का व्यवसाय करने वाले जैन यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से सुबह की सैर कर घर लौट रहे थे कि तभी फर्श बाजार इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय सुनील जैन को कई गोलियां मारी गईं। उसने बताया कि जैन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
 
अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जैन पर हमला क्यों किया गया?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड जीशान अख्तर गिरफ्तार

दिल्ली में 5 महीने में 134 अवैध बांग्लादेशी हुए गिरफ्तार

हेलीकॉप्टर सेवा में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा : पुष्कर सिंह धामी

Raja Raghuvanshi Case : शिलांग कोर्ट ने सोनम और उसके 4 साथियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जांच में सामने आए नए खुलासे

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

अगला लेख