पंजाब के कपूरथला में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या

Webdunia
शनिवार, 23 सितम्बर 2023 (07:30 IST)
Punjab news in hindi : पंजाब के कपूरथला जिले के ढिलवां इलाके में 22 वर्षीय एक स्थानीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने अपराध के पीछे आपसी रंजिश को वजह बताया है।
 
कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजपाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ढिलवां में बुधवार रात हरदीप सिंह की तलवार और अन्य हथियारों से हत्या कर दी गई। संधू ने कहा कि हत्या के पीछे की वजह आपसी रंजिश है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
 
पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार रात 5 से 6 लोग उनके घर आए, जो दरवाजा खटखटाते हुए चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे थे कि उन्होंने उनके बेटे को मार डाला।
 
पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया, जब उन्होंने दरवाजा खोला तो बेटे को गंभीर रूप से घायल पाया। वे बेटे को जालंधर के सरकारी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह कोई एक अलग घटना नहीं है बल्कि पंजाब में ‘जंगल राज' फैला है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफा देने की मांग की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता

अगला लेख