मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर धोखे से की शादी, आधार से खुला राज

Webdunia
बुधवार, 13 मार्च 2019 (15:14 IST)
देवरिया। एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक हिंदू युवती से शादी कर ली तथा उसके साथ पति के रूप में कई महीनों से रह रहा था। लेकिन एक दिन युवती के हाथ युवक का आधार कार्ड लग गया जिसके आधार पर उसकी पहचान मुस्लिम युवक के रूप में हुई। उसने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
 
घटना के संबंध में बरहज थाने के प्रभारी वीर बहादुर यादव ने बताया कि मूल पहचान छिपाकर डेढ़ माह से कपरवार के पश्चिम टोला में युवती के साथ किराए के मकान में रह रहे युवक पर जालसाजी का केस दर्ज किया है। उसका वास्तविक नाम रिजवान है, जबकि वह आशुतोष राय के नाम के फर्जी पहचान पत्र पर रहा था।
 
उन्होंने बताया कि देवरिया जिले के लार के रोपन छपरा निवासी रिजवान दवा का कारोबारी है। कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र में दवा आपूर्ति करता था। इसी बीच वह एक युवती के संपर्क में आ गया। रिजवान युवती को अपने बहकावे में लेकर बरहज के कपरवार गांव के पश्चिम टोले में रह रहा था। उसने युवती को अपनी पहचान आशुतोष राय बताकर एक मंदिर में शादी की थी। इसी पहचान पर वह यहां रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

धामी ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने को कहा

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

अगला लेख